कांग्रेस के कर्मचारी जैसा बर्ताव कर रहे सिद्धू: सुखबीर

Edited By Updated: 21 Jan, 2017 09:06 AM

navjot singh sidhu working as paid employee of congress  sukhbir singh badal

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के कर्मचारी जैसा बर्ताव कर रहे हैं।

चंडीगढ़  (ब्यूरो): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के कर्मचारी जैसा बर्ताव कर रहे हैं। उनकी अपनी पहचान खत्म हो चुकी है। शुक्रवार को सुखबीर ने कहा कि सिद्धू हमेशा अपने आपको बेचने के लिए तैयार रहते हैं। कल तक वह भाजपा में थे, इसके बाद वह ‘आप’ के हो गए और इन दिनों कांग्रेस के साथ हैं। कौन जाने कल किसके साथ होंगे।

उन्होंने कहा कि सिद्धू हमेशा अपने राजनीतिक गुरु बदलते रहते हैं। पहले उन्होंने देश के वित्त मंत्री अरुण जेतली को अपना गुरु बनाया। फिर थोड़े दिनों के लिए अरविंद केजरीवाल उनके गुरु रहे। आजकल उनके गुरु राहुल गांधी उर्फ पप्पू हैं। यह वही राहुल गांधी हैं जिन्हें वह पप्पू बताया करते थे। राहुल गांधी वही परिवार है जिसने कभी श्री हरिमंदिर साहिब पर टैंकों और तोपों से हमला करवाया था। इसके बावजूद सिद्धू उसी राहुल गांधी का गुणगान कर रहे हैं। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अपने राजनीतिक पिता बदलने वाले पर कोई यकीन कैसे कर सकता है। सिद्धू को तो पहले यह बताना चाहिए कि अमृतसर से 3 बार भाजपा सांसद होने के दौरान उन्हें पंजाब में कोई नशेड़ी नजर क्यों नहीं आया। तब तो वह अपनी जीत का श्रेय अकाली दल को दिया करते थे। उस दौर में सिद्धू ने कहा था कि अकाली दल के इस अहसान का बदला वह अपनी खाल उतरवा कर भी अदा नहीं कर सकते। सच तो यह है कि सिद्धू पंजाबी युवाओं की कीमत पर केवल राहुल गांधी को खुश करना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि अमृतसर के लोगों ने सिद्धू को करीब से देखा और समझा है। सिद्धू यह बताने में असमर्थ हैं कि वह अमृतसर से इतना समय गायब होकर कहां रहे। उनको बताना चाहिए कि भाजपा से इस्तीफा देने के 7 महीने तक अमृतसर क्यों नहीं आए। सच तो यह है कि इस दौरान वह मुम्बई में अपनी कमाई में जुटे थे। अब वह 20 दिनों के लिए पंजाब आए हैं और चुनावों के बाद फिर से अपने कॉमेडी शो के लिए वापस लौट जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!