Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Sep, 2017 02:25 PM
बरनाला में आधी रात को एक नौजवान का बेरहमी के साथ कत्ल दिया गया। मृतक नौजवान ई -रिक्शा चलाता था।
बरनाला: बरनाला में आधी रात को एक नौजवान का बेरहमी के साथ कत्ल दिया गया। मृतक नौजवान ई -रिक्शा चलाता था।
कातिलों की तरफ से रिक्शा चालक को कत्ल करन के बाद लाश को नज़दीकी गाँव खुड्डी कलों में गुरुद्वारा साहब के सामने फैंक दिया गया। यह वारदात बीती रात लगभग 1.30 बजे की बतायी जा रही है। उक्त घटना सी. सी. टी. वी. में कैद हो गई। दो मोटरसाईकल सवार गुरुद्वारा साहब के सामने लाश को फैंक कर फ़रार हो गए।फ़िलहाल पुलिस ने मृतक रिक्शा चालक की लाश को कब्ज़े में ले कर आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी है।