पंजाब कांग्रेस के पूर्व कैशियर सिंगला के नौकर राम बहादुर की हत्या करने वाले गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 11:41 AM

murder case solved

पंजाब कांग्रेस के पूर्व कैशियर और जिला प्लानिंग बोर्ड फतेहगढ़ साहिब के पूर्व चेयरमैन जोगिन्द्र पाल सिंगला के नौकर राम बहादुर पुत्र देव सुनार निवासी नेपाल के 17 फरवरी 2012 को हुए अंधे कत्ल के आरोपियों को फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फतेहगढ़ साहिब/मंडी गोबिंदगढ़(बख्शी,सुरेश,मग्गो) : पंजाब कांग्रेस के पूर्व कैशियर और जिला प्लानिंग बोर्ड फतेहगढ़ साहिब के पूर्व चेयरमैन जोगिन्द्र पाल सिंगला के नौकर राम बहादुर पुत्र देव सुनार निवासी नेपाल के 17 फरवरी 2012 को हुए अंधे कत्ल के आरोपियों को फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

जिला पुलिस प्रमुख अलका मीना ने बताया कि पिछले समय दौरान अनट्रेस हुए इस मुकद्दमे की गुत्थी एक गुप्त सूचना मिलने पर सुलझी। उन्होंने बताया कि मंडी गोङ्क्षबदगढ़ के एस.एच.ओ. महेन्द्र सिंह को किसी व्यक्ति ने 8 सितम्बर को सूचना दी कि जोगिन्द्र पाल सिंगला के नेपाली नौकर के कत्ल संबंधी उसने गोपाल शर्मा उर्फ गोपी पुत्र मदन लाल निवासी गोङ्क्षबदगढ़ और सनी पुत्र रमेश कुमार निवासी मंडी गोङ्क्षबदगढ़ की तरफ से सुना है। 

 मीना ने बताया कि इस सूचना के आधार पर एस.पी. (डी.) दलजीत सिंह राणा और अमलोह के डी.एस.पी. मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में महेन्द्र सिंह और सी.आई.ए. सरङ्क्षहद के इंचार्ज हरमिन्द्र सिंह ने उक्त आरोपियों को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ दौरान बताया कि सिंगला के घर चोरी करने के चक्कर में 17 फरवरी 2012 को दोनों ने दोपहर के समय राम बहादुर का बेसमैंट में छुरे से तब कत्ल कर दिया था जब चोरी करने की कोशिश के समय घर में पाले कुत्ते भौंकने लगे थे। मीना ने बताया कि आरोपी वहां से अपने एक दोस्त के बाइक से फरार हो गए। वारदात के समय गोपी के पास 32 बोर का अवैध पिस्तौल भी था। उन्होंने बताया कि उक्त पिस्तौल खन्ना पुलिस ने गोपी से 14 दिसम्बर 2012 को बरामद कर लिया था।

उन्होंने बताया कि गोपी के खिलाफ मंडी गोङ्क्षबदगढ़ में 21-11-2014 को भी एक मुकद्दमा दर्ज हुआ था और सनी के खिलाफ खन्ना में एक मामला दर्ज है। गोपी 9वीं और सनी 10वीं पास है। वारदात के बाद मोटरसाइकिल पर फरार होने वाले तीसरे आरोपी चेतन की तलाश जारी है। मीना ने बताया कि गोपी और सनी को अदालत में पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!