Edited By Updated: 07 Dec, 2016 02:15 PM
गांव अबियाणा में स्थित एक व्यक्ति की हत्या कर कातिल उसका कान और नाक कटाकर ले गए। मृतक की पहचान कश्मीरी लाल (45) पुत्र मंगल दास के रूप में हुई है। वह ब्लाक के गांव कलवां में एक पैट्रोल पम्प पर नाइट ड्यूटी करता था।
नूरपुर बेदी(संजीव): गांव अबियाणा में स्थित एक व्यक्ति की हत्या कर कातिल उसका कान और नाक कटाकर ले गए। मृतक की पहचान कश्मीरी लाल (45) पुत्र मंगल दास के रूप में हुई है। वह ब्लाक के गांव कलवां में एक पैट्रोल पम्प पर नाइट ड्यूटी करता था। थाना प्रभारी नूरपुर बेदी के सब-इंस्पैक्टर सर्वजीत सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति गत शनिवार को काम से लौटा था। इसके बाद वह दोबारा काम पर नहीं लौटा। इस दौरान उसकी नंगल शहर में रहती पत्नी तथा पम्प वाले लगातार उसे फोन भी करते रहे। पर उसने फोन नहीं उठाया। जब उसके रिश्तेदारों के कहने पर गांव का कोई व्यक्ति उसको देखने गया तो वह घर के फर्श पर मृत पड़ा था। उसका नाक और एक काना काटा हुआ तथा चेहरा लहूलुहान पड़ा था।
इस संबंधी डी.एस.पी. आनंदपुर साहिब रणधीर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति का शव घर से बरामद हुआ है, जिसका एक कान गायब था। घर में ज्यादा खून नहीं बिखरा हुआ है, लेकिन बाहर किसी ने कत्ल की घटना को अंजाम दिया हो या फिर बाहर कोई सड़क दुर्घटना होने के उपरांत शव को घर में ठिकाने लगाया गया हो आदि संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल मृतक के लड़के के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। इस मौके पर मृतक के पारिवारिक मैंबरों द्वारा विलाप किया जा रहा था।