Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 01:57 PM
भाजपा जिला इकाई की तरफ से आज जिला कार्यालय सर्कुलर रोड में एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जालंधर के प्रभारी एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की उपस्थिति में हुई। संगठन महामंत्री दिनेश भी कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन करने पहुंचे।
जालंधर(पाहवा): भाजपा जिला इकाई की तरफ से आज जिला कार्यालय सर्कुलर रोड में एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जालंधर के प्रभारी एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की उपस्थिति में हुई। संगठन महामंत्री दिनेश भी कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन करने पहुंचे।
आए हुए सभी मेहमानों ने बैठक में नगर निगम चुनावों के विषय में कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन किया और चुनाव जीतने के लिए उनके सुझाव भी लिए। बैठक में अश्वनी शर्मा ने कहा कि एक-एक बूथ से संगठन को मजबूत करने के लिए काम करना होगा। उन्होंने स्थानीय नेताओं से चुनावों की तैयारी के लिए प्रबंध करने को कहा।