Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 12:04 PM
सी.एम. सिटी के नगर निगम ने अपनी फाइनांस एंड कांटैक्ट समिति की मीटिंग में 52 प्रस्तावों पर मोहर लगाते हुए 4 करोड़ रुपए के विकास
पटियाला (जोसन): सी.एम. सिटी के नगर निगम ने अपनी फाइनांस एंड कांटैक्ट समिति की मीटिंग में 52 प्रस्तावों पर मोहर लगाते हुए 4 करोड़ रुपए के विकास कार्यों पर भी मोहर लगा दी है। मेयर अमरिन्द्र सिंह बजाज की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में निगम कमिश्रर गुरप्रीत सिंह खैहरा, सीनियर डिप्टी मेयर जगदीश चौधरी, डिप्टी मेयर हरिंद्र कोहली, जसपाल सिंह, एम.एम. स्याल भी उपस्थित थे। अमरिन्द्र सिंह बजाज और गुरप्रीत सिंह खैहरा ने बताया कि आज सनौर रोड पर ग्रीन बैल्ट और सड़क के लिए 29 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इसके साथ ही ट्यूबवैलों की मैंटीनैंस के खर्च के लिए 12 लाख रुपए, बाबा दीप सिंह नगर के लिए 4.65 लाख रुपए, वार्ड नंबर 2 के लिए 2 लाख रुपए, वार्ड नंबर 8 के लिए 3 लाख रुपए, स्ट्रीट लाइट एल.ई.डी. पटियाला बाईपास के लिए 42 लाख रुपए, स्ट्रीट लाइट की रिपेयर के लिए 55 लाख रुपए, अलग-अलग पार्कों के लिए 8 लाख रुपए, सफाई बेलदारों की तनख्वाह के लिए 79 लाख रुपए समेत अन्य कार्यों को पास कर दिया गया है। मेयर बजाज और कमिश्रर खैहरा ने बताया कि इस तरह 2000 आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए बजट पास कर दिया गया है। इसके साथ ही बेसहारा पशुओं की संभाल के लिए भी 30 रुपए प्रतिदिन निगम गऊशाला को दिए जाएंगे। शहर में सफाई को मुख्य रखते हुए 200 डस्टबिन खरीदने पर मोहर लगा दी गई है और इन डस्टबिनों पर 440000 रुपए का खर्चा आना है। इसके साथ ही 100 रेहडिय़ां भी खरीदी जाएंगी, जिन पर 5 लाख 80 हजार रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 100 रिक्शा रेहडिय़ां भी खरीदी जाएंगी जिन पर 8 लाख 47 हजार रुपए खर्च होंगे।