Edited By Updated: 07 Mar, 2017 03:58 PM
जम्मू-कश्मीर रियासत से जुड़े डा. कर्ण सिंह की पोती मृगयंका सिंह अब पटियाला राजघराने की बहू बन गई हैं। मृगयंका की शादी शनिवार को पंजाब के पूर्व
चंडीगढ़ः जम्मू-कश्मीर रियासत से जुड़े डा. कर्ण सिंह की पोती मृगयंका सिंह अब पटियाला राजघराने की बहू बन गई हैं। मृगयंका की शादी शनिवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री परनीत कौर के दोहते निर्वाण सिंह के साथ हुर्इ। दोनों युवा सिख आनंदकारज के रीति-रिवाजों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे। उसके बाद शाम को कश्मीरी हिन्दू रिवाज के अनुसार फेरे करवाए गए।
लग्जरी है मृगयंका का स्टाइल
एक निजी चैनल से बातचीत में मृगयंका ने बताया कि वह लग्जरी लाइफ जीती है। दिल्ली के कई फैशन शो में वह मॉडलिंग भी कर चुकी हैं और पेज थ्री पार्टियों की शौकीन हैं। आपको बता दें कि मृगयंका के पिता विक्रमादित्य जम्मू कश्मीर के विधायक हैं व मां चित्रांगदा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की बेटी हैं। इस नाते मृगयंका का नानका ग्वालियर के सिंधिया राजघराने में हुआ। मृगयंका का कहना है कि अपने पिता की तरह वह भी पोलो गेम की शौकीन हैं औऱ कई टूर्नामेंट में नियमित हिस्सा लेती रही हैं।
दिल्ली में हुर्इ थी पहली मुलाकात
मृगयंका और निर्वाण सिंह दोनों ही एडवैंचर के शौकीन हैं। निर्वाण के साथ उनकी पहली मुलाकात दिल्ली में हुर्इ थी। यही स्पोटर्स दोनों को नजदीक लेकर आया और दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। बता दें कि देश की राजधानी में आयोजित शाही विवाह समारोह में पटियाला के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कपूरथला तथा ग्वालियर रियासत के शाही परिवार के सदस्यों ने इसमें शिरकत की थी।