Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jul, 2017 11:35 AM
पंजाब की अमन-शांति को कतई भंग नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश का सर्वपक्षीय विकास करवाना ही कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य है। उक्त शब्द विधानसभा
जालंधर (चोपड़ा): पंजाब की अमन-शांति को कतई भंग नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश का सर्वपक्षीय विकास करवाना ही कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य है। उक्त शब्द विधानसभा हलका नॉर्थ के विधायक जूनियर बावा हैनरी ने गोपाल नगर वासियों द्वारा एक होटल में आयोजित एक सम्मान समारोह दौरान कहे।
विधायक हैनरी ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका परिवार जनता के सुख-दुख का भागीदार है। उन्होंने बताया कि राजनीति करना नहीं बल्कि हलका नॉर्थ को विकास मॉडल के तौर पर पेश करना मेरा सपना है। उन्होंने बताया कि ऐसा तभी संभव होगा जब लोग जागरूक होकर इस काम में उन्हें अपना महत्वपूर्ण सहयोग देंगे। विधायक हैनरी ने बताया कि हलके के प्रत्येक वार्ड में जल्द ही विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है जिसमें लोगों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित करने सहित इलाके की डिवैल्पमैंट के कार्यों पर पैनी निगाह रखने के लिए उनका सहयोग लिया जाएगा।