Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 10:38 AM
कुकर्म करने की नीयत से बच्चे को अगवा करने वाले युवक को आज पुलिस द्वारा माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने उसे 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): कुकर्म करने की नीयत से बच्चे को अगवा करने वाले युवक को आज पुलिस द्वारा माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने उसे 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
उक्त जानकारी एस.पी. (डी) बलजीत सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि शहर की अमन कालोनी निवासी राज कुमार का 7 वर्षीय लड़का जोकि द्वितीय कक्षा में पड़ता है, गत शुक्रवार को स्कूल से आकर गली में खेल रहा था। इस दौरान ही वह गली में स्थित करियाने की दुकान पर खाने हेतु वस्तु लेने चला गया। जब वह दुकान से वापस आ रहा था तो मोहल्ले में ही रहने वाला मनदीप सिंह उसे अपनी बाइक पर बिठा कर ले गया। जिसके बाद ओम प्रकाश ने उसके घर वालों को सारी बात बताई।
मनदीप सिंह उस बच्चे को लेकर झाडिय़ों में चला गया था जहां वह उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान घर की छत पर खड़ी महिलाओं ने यह सब कुछ देखा तो उन्होंने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कथित आरोपी को काबू कर लिया।
एस.पी. (डी) ने बताया कि आरोपी मनदीप सिंह को सी.जे.एम. विशेष कुमार की अदालत में पेश किया गया था जहां से माननीय अदालत ने उसको 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस अवसर पर डी.एस.पी. गुरतेज सिंह संधू व थाना सिटी प्रभारी तेजिन्द्रपाल सिंह भी उपस्थित थे।