Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Dec, 2017 01:03 PM
गुरु विहार इलाके में राजमिस्त्री के साथ काम करने वाला एक मजदूर उस समय हाईटैंशन तारों की चपेट में आ गया जब वह एक फैक्टरी में काम कर रहा था। बुरी हालत में झुलसे इस 21 वर्षीय मजदूर को पहले इलाज के लिए स्थानीय सी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
लुधियाना(सलूजा): गुरु विहार इलाके में राजमिस्त्री के साथ काम करने वाला एक मजदूर उस समय हाईटैंशन तारों की चपेट में आ गया जब वह एक फैक्टरी में काम कर रहा था। बुरी हालत में झुलसे इस 21 वर्षीय मजदूर को पहले इलाज के लिए स्थानीय सी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसेे पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। इस दौरान मजदूर ने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।