Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 11:18 AM
यहां शहर के बिल्कुल नजदीक भाखड़ा मेन लाइन में से खनौरी हैड से एक प्रेमी जोड़े के शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। खनौरी हैड पर बनी सहारा पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह उनको भाखड़ा नहर में तैरते 2 शवों बारे जानकारी मिली व...
खनौरी (हरजीत): यहां शहर के बिल्कुल नजदीक भाखड़ा मेन लाइन में से खनौरी हैड से एक प्रेमी जोड़े के शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। खनौरी हैड पर बनी सहारा पुलिस चौकी के इंचार्ज सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह उनको भाखड़ा नहर में तैरते 2 शवों बारे जानकारी मिली व उन्होंने तुरंत सहारा ट्रस्ट खनौरी द्वारा रखे गोताखोर आशु मलिक की टीम के सहयोग से दोनों शवों को नहर में से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि इस जोड़े ने दुपट्टे से अपना एक-एक हाथ बांधा हुआ था जिससे लगता है कि यह कोई प्रेमी जोड़ा था जिसने इकट्ठे नहर में छलांग लगाई होगी। शवों की शिनाख्त कर दोनों शवों को सदर समाना पुलिस को सौंप दिया गया है। इस संबंधी जब एस.एच.ओ. सदर समाना इंस्पैक्टर हरमनप्रीत सिंह से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि ये दोनों बादशाहपुर कालेके के रहने वाले थे। मृतक महिला मनदीप कौर (35) पत्नी नैब सिंह जोकि 3 बच्चों की मां है, जिसके 2 लड़कियां व एक लड़का है जबकि मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीति (20) पुत्र हाकम सिंह अविवाहित था।
उन्होंने बताया कि मृतक मनदीप कौर 16 जून को अपने बच्चों को मायके से लाने के लिए घर से गई थी परन्तु वापस नहीं आई तो मृतका के परिवार की तरफ से पुलिस को मनदीप कौर की गुमशुदगी की सूचना दी गई थी और आज सुबह दोनों के शव खनौरी हैड से मिलने के बाद दोनों परिवारों के 174 के बयानों के आधार पर शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों
को सौंप दिए जाएंगे।