संघ की तरह अब भाजपा नेता भी रहेंगे प्रवास पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 10:31 AM

like the rss  the bjp leaders will also be on the migration

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर अब भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के भी प्रवास कार्यक्रम होंगे। भाजपा नेता अब बूथ स्तर पर प्रवास कर पार्टी को मजबूती देने की कसरत करेंगे। इस फार्मूले को लेकर पंजाब व राजस्थान भाजपा पहल करने जा रही है।

जालंधर (पाहवा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर अब भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के भी प्रवास कार्यक्रम होंगे। भाजपा नेता अब बूथ स्तर पर प्रवास कर पार्टी को मजबूती देने की कसरत करेंगे। इस फार्मूले को लेकर पंजाब व राजस्थान भाजपा पहल करने जा रही है। राजस्थान भाजपा अब पूरी तरह से संघ की तर्ज पर अपनी गतिविधियां चलाने में जुट गई है। संघ प्रचारकों के प्रवास की तर्ज पर भाजपा अब अपने पदाधिकारियों को भी प्रवास पर भेजेगी। 

 


इसके तहत बड़े पदाधिकारी बूथ स्तर पर लगातार चार-पांच दिन ठहर कर संगठन को संभालेंगे। इसमें पदाधिकारी किसी कार्यकत्र्ता के घर पर रहेंगे और उनके साथ ही इलाके के लोगों के बीच पार्टी की रीति-नीति का बखान करेंगे। संघ के इस मॉडल के तहत जिला संगठन प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को महीने में 5 दिन प्रवास पर रह कर गतिविधियां संचालित करने को कहा जाएगा। प्रदेश में कई जिलों में बूथों की संख्या ज्यादा होने पर मंडल स्तर के पदाधिकारियों को भी प्रवास पर भेजने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के ‘बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ के फार्मूले के तहत ही बूथ मजबूती की दिशा में यह कदम उठाया गया है। 

 


राजस्थान में विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही भाजपा अपनी तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश में 4 साल से सरकार होने के कारण कार्यकत्र्ताओं में किसी तरह की निराशा नहीं पनपे, इस मकसद से नेताओं को भी निचले स्तर पर दौड़ाया जा रहा है। इसमें बड़े नेताओं को यह जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है कि जमीनी कार्यकत्र्ता चुनाव के समय पूरी तरह से सक्रिय रहें। इसके चलते भाजपा जमीनी स्तर पर पंजाब में अपना आधार मजबूत करने में जुट गई है। इसी लिहाज से आम वर्कर के साथ मेल मिलाप निरंतर रखा जाए। इससे पहले भाजपा संघ के प्रचारकों की तर्ज पर संगठन में विस्तारकों की तैनाती कर चुका है। इसके तहत विस्तारक अपने गृह इलाके को छोड़ कर दूसरे इलाके में पूरी तरह से संगठन का जिम्मा संभाल रहे हैं। विस्तारक संगठन और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने की मुहिम में जुटे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!