Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jun, 2017 12:05 PM
गांव सारंगड़ा में एक कलयुगी पुत्र ने बेरहमी से अपने पिता की हत्या.....
चोगावां(हरजीत): गांव सारंगड़ा में एक कलयुगी पुत्र ने बेरहमी से अपने पिता की हत्या कर दी। जानकारी अनुसार परमजीत सिंह पम्मा (28) नशा करने का आदी था। गत रात उसने अपने अपाहिज पिता अमरीक सिंह (65) निवासी सारंगड़ा को बेरहमी के साथ मारपीट कर जान से मार दिया।
अमरीक सिंह के भाई नत्था सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह नशे का आदी था और अपने नशे की पूर्ति के लिए परिवार से झगड़ा करता रहता था। बीते दिन भी आरोपी ने घर में काफी हंगामा किया, जिस कारण उसका छोटा भाई अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर अपने किसी रिश्तेदार के पास चला गया तो परमजीत सिंह रात को अपने पिता अमरीक सिंह के साथ किसी बात को लेकर उलझ पड़ा और नशे में अंधे परमजीत सिंह ने अपने अपाहिज पिता अमरीक सिंह के सिर पर डंडे के साथ कई वार किए, जिससे अमरीक सिंह की मौके पर मौत हो गई।