Edited By Updated: 11 May, 2017 04:35 PM
BJP, AAP, MLA, saffron party,Sukhpal Khaira
जालंधर(सोनू): आम आदमी पार्टी नेता सुखपाल खैहरा ने कहा कि वह बीजेपी या किसी ओर पार्टी में नहीं जा रहे। जालंधर में प्रैस कांफ्रैंस दौरान उन्होंने पार्टी बदलने की अफवाहों पर विराम लगा दिया कि वह बीजेपी में नहीं जा रहे और न ही आम आदमी पार्टी का कोई नेता जा रहा है।
खैहरा ने कहा कि विधानसभा समिति की मीटिंग होती है। वहां सभी एक -दूसरे के संपर्क में हैं। भगवंत मान बारे पुछने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। उन्होंने पार्टी की नीतियों को लेकर सवाल उठाए अौर कहा कि छोटेपुर को निकाला गया वह सही नहीं था। कल गुरप्रीत घुग्गी गए यह भी पार्टी के लिए अच्छा नहीं। खैहरा ने कहा कि एन.अार.अाईज.पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने पार्टी के लिए फंडिंग भी की है और कम्पेनिंग के लिए भी आए। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पंजाब की भलाई के लिए अागे अाया अौर अाता रहेगा।