Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 01:15 PM
प्रेम विवाह के कारण दो परिवारों में हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। इस संबंधित जानकारी देते सिद्धार्थ नगर के रहने वाले शिव प्रसाद ने बताया कि उसके बेटे अमितेश ने 27 अक्तूबर को पल्लवी के साथ प्रेम विवाह किया था।
जालंधरः प्रेम विवाह के कारण दो परिवारों में हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। इस संबंधित जानकारी देते सिद्धार्थ नगर के रहने वाले शिव प्रसाद ने बताया कि उसके बेटे अमितेश ने 27 अक्तूबर को पल्लवी के साथ प्रेम विवाह किया था।
इसे लेकर रविवार शाम को करीब 8 बजे अमितेश के ससुराल परिवार ने उनके घर पर हमला कर दिया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान परिमा बेटी शिव प्रसाद, अभिषेक पुत्र शिव प्रसाद, अमितेश पुत्र शिव प्रसाद और पल्लवी पत्नी अमितेश कुमार के रूप में से गई।
घायलों के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पल्लवी ने बताया देने निकालने लगी। जब उसके ससुराल परिवार ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया। जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो उसकी भुआ और उसके साथ आए लोग मौके से फरार हो गए।