Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 11:36 AM
पिछले कई वर्षों से आदर्श नगर के पार्क में दशहरे का आयोजन करती आ रही संस्था उपकार दशहरा कमेटी ने अपनी परम्परा को कायम रखते हुए इस साल भी दशहरा आयोजनों को एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दिया है।
जालंधर (खुराना): पिछले कई वर्षों से आदर्श नगर के पार्क में दशहरे का आयोजन करती आ रही संस्था उपकार दशहरा कमेटी ने अपनी परम्परा को कायम रखते हुए इस साल भी दशहरा आयोजनों को एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दिया है। 30 सितम्बर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व की शुरूआत आज आदर्श नगर पार्क में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से हुई जिस दौरान संदीप काली एंड पार्टी के कलाकारों ने धार्मिक गीतों पर प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इन कलाकारों ने भगवान राम व हनुमान के साथ-साथ शिव तांडव, बाला जी हनुमान तथा महाकाली के रौद्र रूप का प्रदर्शन किया। भारी संख्या में क्षेत्र निवासियों ने इस आयोजन में परिवारों सहित भाग लिया।
दशहरा कमेटी के चीफ आर्गेनाइजर एडवोकेट बृजेश चोपड़ा, प्रधान अर्जुन दास अरोड़ा तथा चीफ प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव विजय मरवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री विजय कुमार चोपड़ा ने नारियल फोड़ कर किया।
इस अवसर पर सांसद चौ. संतोख सिंह, विधायक राजिंद्र बेरी व सुशील रिंकू, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, अनिल चोपड़ा, के.के. शर्मा व पार्षद जगदीश राज राजा के अलावा सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डी.जी.एम. एस.के. गुप्ता व राज करण सिंह विशेषातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इन सभी अतिथियों को उपकार दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम दौरान मंच संचालन की रस्म हर बार की तरह जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा ने निभाई और उन्होंने आने वाले दशहरा आयोजनों हेतु विस्तार से बताया।
इस आयोजन के संचालन में सतपाल हरजाई, चेतन छिब्बर, रजनीश धुस्सा, सुरेश सेठी, समीर मरवाहा गोल्डी, राजिन्द्र संधीर, प्रदीप वर्मा, अमृत अरोड़ा, मीनू शर्मा, अशोक चड्ढा, सुरिन्द्र सोनिक, राजकुमार कक्कड़, डिम्पी सचदेवा, सुनील बत्तरा, मयंक व्यास, अश्विनी बाटा, मनोज बाहरी, संजीव मिंटू, राजन गुप्ता, अनूप सिंह, गुलशन व्यास, सुनील बत्तरा, गोल्डी भाटिया, हरजिन्द्र सिंह लाडा आदि ने मुख्य सहयोग दिया।
एडवोकेट बृजेश चोपड़ा ने बताया कि यह आयोजन बच्चों को हिन्दू धर्म से जोडऩे की दिशा में करवाया गया है ताकि उन्हें अपनी संस्कृति का ज्ञान मिलता रहे। उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्क में पुतलों को स्थापित कर दिया जाएगा।