Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Dec, 2017 09:49 AM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के प्रमुख कांग्रेसियों को दिल्ली में दिए गए रात्रि भोज दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राहुल के साथ अपने मोबाइल पर सैल्फी ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होने के नाते जाखड़ को...
जालंधर (धवन): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के प्रमुख कांग्रेसियों को दिल्ली में दिए गए रात्रि भोज दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राहुल के साथ अपने मोबाइल पर सैल्फी ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होने के नाते जाखड़ को राहुल गांधी ने रात्रि भोज में आमंत्रित किया था। जब जाखड़ राहुल के साथ सैल्फी ले रहे थे तो उस समय राहुल काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे थे।
उन्होंने जाखड़ के साथ स्वयं आगे आकर सैल्फी लेने में सहायता की। जाखड़ ने राहुल को पंजाब में कांग्रेस को कार्पोरेशन चुनाव में मिली भारी जीत के बारे में जानकारी दी। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह तथा सुनील जाखड़ को जीत के लिए बधाई दी।