Edited By Updated: 16 Jan, 2017 03:04 PM
समाज सेवी संस्था सहारा जनसेवा के लिए नशे में धुत्त लोग इन दिनों ‘सिरदर्दी’ बने हुए हैं। नशे में धुत्त होकर यहां-वहां सड़कों पर गिरे लोगों को सुरक्षित
भटिंडा: समाज सेवी संस्था सहारा जनसेवा के लिए नशे में धुत्त लोग इन दिनों ‘सिरदर्दी’ बने हुए हैं। नशे में धुत्त होकर यहां-वहां सड़कों पर गिरे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने हेतु संस्था सदस्यों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। गौर हो कि संस्था द्वारा गरीब व बेघर लोगों को ठंड की मार से बचाने हेतु विशेष रैसक्यू अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत संस्था सदस्य रोजाना रात्रि महानगर में गश्त करते हैं। इस दौरान जहां गरीब व बेघर लोगों को ठंड से बचाने हेतु कंबल व अन्य राहत सामग्री मुहैया करवाई जाती है, वहीं बेघर लोगों को रैन बसेरे में भी पहुंचाया जाता है।
संस्था प्रभारी विजय गोयल बताते हैं कि संस्था सदस्य नशे करने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाते हैं। यदि ऐसा न किया जाए तो पूरी रात ठंड में बिना गर्म कपड़ों के पड़े रहने के कारण उनकी मौत तक हो सकती है। रात्रि भी संस्था सदस्यों ने 2 शराबियों को सुरक्षित रैन बसेरे में आश्रय दिया।