Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 09:58 AM
आज सुबह के समय स्मॉग का धुंधलका गहराने के चलते दृश्यता काफी प्रभावित रही। देर रात से स्मॉग का धुंधलका गहराना शुरू हुआ जोकि सुबह 11 बजे तक कायम रहा। सड़क यातायात काफी प्रभावित रहा। 11 बजे तक कई क्षेत्रों में वाहन चालक अपने वाहनों की लाइटें जलाकर धीमी...
जालंधर(राहुल) : आज सुबह के समय स्मॉग का धुंधलका गहराने के चलते दृश्यता काफी प्रभावित रही। देर रात से स्मॉग का धुंधलका गहराना शुरू हुआ जोकि सुबह 11 बजे तक कायम रहा। सड़क यातायात काफी प्रभावित रहा। 11 बजे तक कई क्षेत्रों में वाहन चालक अपने वाहनों की लाइटें जलाकर धीमी गति से चल रहे थे।
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस रहा। आगामी दिनों में जहां न्यूनतम तापमान में कुछ तेजी आएगी वहीं अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सैल्सियस तक की कमी आने के आसार हैं। सुबह के समय मौसम की आद्र्रता 100 प्रतिशत थी जोकि शाम 5.30 बजे तक 83 प्रतिशत तक पहुंच गई। आज सामान्यता आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 18 नवम्बर तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान स्मॉग के कहर में कुछ कमी अवश्य दर्ज की जाएगी। 19 नवम्बर को धुंधलका बढऩे की संभावना है।