Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 05:18 PM
थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने मामला दर्ज किया है।
होशियारपुर(अश्विनी): थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने मामला दर्ज किया है।
मृतक महिन्द्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव रामगढ़ (ढक्कजगपाल) थाना रावलपिंडी जिला कपूरथला के जीजा हरजीत सिंह पुत्र लछमण सिंह ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि उसके साले ने अपनी पत्नी राजविन्द्र कौर उर्फ रिया पुत्री बलबीर सिंह , हरदीप सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह, सुखजीत कौर उर्फ मीनू पत्नी हरदीप सिंह निवासी धामियां कलां हाल निवासी हरगोबिन्द नगर जालंधर, सुखविन्द्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव बहराम सरिष्टा थाना भोगपुर व महिन्द्र सिंह की सास से दुखी होकर फंदा लेकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने इस संबंध में पहले सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के अधीन पंचनामा तैयार किया था। थाना बुल्लोवाल के प्रभारी इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।