जबरदस्ती किसी पर डाला रंग तो होगी धुनाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Mar, 2018 09:45 AM

holi festival

महानगर की सड़कों पर जबरदस्ती किसी पर रंग डालने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस ने उनकी धुनाई करने और हुल्लड़बाजों को पुलिस स्टेशन पहुंचाने का पूरा प्रबंध कर लिया है। होली पर्व पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पुलिस का पहरा हर सड़क पर नजर आएगा ताकि...

लुधियाना(ऋषि): महानगर की सड़कों पर जबरदस्ती किसी पर रंग डालने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस ने उनकी धुनाई करने और हुल्लड़बाजों को पुलिस स्टेशन पहुंचाने का पूरा प्रबंध कर लिया है। होली पर्व पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पुलिस का पहरा हर सड़क पर नजर आएगा ताकि लुधियानवी इस त्यौहार को खुशी से मना सकें  और शरारती तत्व रंग में भंग न डाल सके। पुलिस कमिश्नर आर.एन. ढोके की तरफ से शहर को चार जोनों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में मौजूद फोर्स और सुपरविजन करने वाले अधिकारियों का विवरण इस प्रकार है। चारों जोनों में कुल 1431 अधिकारी और मुलाजिम ड्यूटी करेंगे।  

शहर के एंट्री प्वाइंट सील
पुलिस की तरफ से शहर में एंट्री प्वाइंट सील किए गए हैं। शहर के कुल 8 ऐसे प्वाइंट है जहां सुबह से देर शाम तक नाकाबंदी की जाएगी। इन प्वाइंटों पर 64 मुलाजिमों की फोर्स तैनात की गई है।

सड़कों पर घूमेगी पी.सी.आर. की 36 मोटरसाइकिलें 
होली पर्व पर महानगर की सड़कों पर पी.सी.आई. की 36 बाइकें और गाडिय़ां गश्त करती नजर आएंगी। इनमें फोर्स के कुल 162 जवान होंगें जिनका काम सड़क पर हुल्लड़बाजी करने वालों को पुलिस स्टेशन तक पहुंचाना होगा। 

सार्वजनिक स्थलों पर सिविल में होगी फोर्स 
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख माल्ज और हर सार्वजनिक स्थल में सिविल वर्दी में फोर्स मौजूद रहेगी और हर आने जाने वाले संदिग्ध पर नजर रखेगी ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो, इसी के साथ एमरजैंसी के लिए 459 मुलाजिमों की टीम रिजर्व में रखी गई है।

8 प्वाइंटों पर एल्कोमीटर से होगी चैकिंग 
शराब पीकर वाहन चलाने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए टै्रफिक पुलिस ने पूरे इंतजाम कर लिए है। शहर के 8 प्रमुख प्वाइंटों पर टै्रफिक कर्मी एल्कोमीटर के साथ नजर आएंगे और हर संदिग्ध को रोककर चैकिंग करेंगे। प्वाइंटों का विवरण इस प्रकार है।
1.बस स्टैंड
2.भारत नगर चौक
&. मल्हार रोड
4. ग्यासपुरा चौक
5. सिविल अस्पताल
6. बस्ती जोधेवाल
7. लोधी क्लब
8. फव्वारा चौक

शहर में 104 प्वाइंटों पर नाकेबंदी
पुलिस की तरफ से शहर के अंदरूनी भागों में कुल 104 जगह पर स्पैशल नाकेबंदी करवाई गई है जहां हर हुल्लड़बाज को रोका जाएगा। इसी के साथ 2 से ’यादा युवाओं को बिठाने वाले वाहनों के मौके पर ही चालान काटे जाएंगे। 4 जोनों में लगने वाले नाकों का विवरण इस प्रकार है:-
जोन                     नाका प्वाइंट
जोन-1                       29
जोन-2                       21
जोन-3                       27
जोन-4                       19 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!