Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 05:06 PM
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में उनकी प्रतिमा 31 अक्तूबर को लगाई जा रही है।
लुधियानाः भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में उनकी प्रतिमा 31 अक्तूबर को लगाई जा रही है। इस पर राजनीति गर्मानी शुरू हो गई है।
प्रतिमा लगाने का दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजीत सिंह जी.के. ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही सिखों के जज्बातों से खिलवाड़ करती आई है। अब पंजाब में इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मौका ठीक नहीं है कांग्रेस पार्टी को अपने इस कार्यक्रम को रद्द करना चाहिए।