Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 11:37 AM
गत देर रात्रि मॉडल टाऊन फेस-2 में एक महिला की चोटी कट गई जिससे आस-पास के इलाके में भी दहशत फैल गई।
भटिंडा (सुखविंद्र): गत देर रात्रि मॉडल टाऊन फेस-2 में एक महिला की चोटी कट गई जिससे आस-पास के इलाके में भी दहशत फैल गई। पीड़ित महिला सुनीता (55) ने बताया कि गत रात्रि वह घर पर काम कर रही थी कि अचानक उसकी किसी ने चोटी काट दी। चोटी काटने वाले का पता नहीं चल सका, क्योंकि उसके फौरन बाद वह बेसुध हो गई। उसके परिजनों ने उसे संभाला। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।