Edited By Updated: 10 May, 2017 12:10 PM
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में धमासान थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैैं।
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में धमासान थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैैं। भगवंत मान को पंजाब प्रधान बनाए जाने के बाद पार्टी पूर्व कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी खुलकर सामने अा गए हैं। इस मुद्दे पर वह अाज शाम तीन बजे चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रैंस करने जा रहे हैं। सूत्रों मुताबिक गुरप्रीत वड़ैच भगवंत मान को ओहदा दिए जाने का विरोध कर सकते हैं।
पार्टी में परिवर्तन के बाद बड़े विरोध का सामना कर रही आम आदमी पार्टी पहले ही धड़ों में बंट चुकी है। मान को पार्टी का नया प्रधान बनाए जाने के बाद जहां पूर्व कनवीनर वड़ैच के समर्थकों की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है वहीं सुखपाल खहरा पक्ष की तरफ से भी इसकी तीखी अलोचना की जा रही है।