फास्टवे केबल के मालिक गुरदीप जुझार के पिता जसवंत सिंह का निधन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 10:49 AM

gurdeep jujhar father jaswant singh dies

जुझार ट्रांसपोर्ट और फास्टवे केबल के डायरैक्टर गुरदीप सिंह जुझार को उस समय सदमा लगा जब उनके 85 वर्षीय पिता जसवंत सिंह का निधन हो गया।

लुधियाना(कंवलजीत): जुझार ट्रांसपोर्ट और फास्टवे केबल के डायरैक्टर गुरदीप सिंह जुझार को उस समय सदमा लगा जब उनके 85 वर्षीय पिता जसवंत सिंह का निधन हो गया। जसवंत सिंह का अंतिम संस्कार माडल टाऊन एक्सटैंशन श्मशानघाट में सिख मर्यादा के अनुसार किया गया। 

इस दुख की घड़ी में जसवंत सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा, सांसद रवनीत सिंह बिटटू, पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां, शिअद प्रवक्ता महेश इन्द्र सिंह ग्रेवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबडिय़ा, विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह ईयाली, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल, मलकीत सिंह दाखा, पार्षद तनवीर सिंह धालीवाल, सिमरजीत सिंह ढिल्लों, गुरदेव सिंह देबी, पूर्व विधायक दर्शन सिंह शिवालिक, पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा, प्रितपाल सिंह पाली, हरभजन सिंह डंग, मनजीत सिंह प्रधान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली, गुरप्रीत सिंह गोगी, गुरदेव सिंह लापरां, सुखविन्द्र सिंह ए.डी.सी.पी., जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़, पार्षद कमलजीत सिंह कड़वल के अतिरिक्त भारी संख्या में लोग शामिल हुए। 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने गुरदीप सिंह जुझार के साथ दुख का प्रकटावा किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!