गुंडा टैक्स: सुखबीर ने लगाए मनप्रीत के रिश्तेदार पर आरोप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 02:17 PM

gunda tax sukhbir charges manpreet s relative on bail

बठिंडा रिफाइनरी तक वस्तुओं की ढुलाई पर गुंडा टैक्स की वसूली ने राजनीतिक शिखरों को छू लिया हैं।

चंडीगढ़ः बठिंडा रिफाइनरी तक वस्तुओं की ढुलाई पर गुंडा टैक्स की वसूली ने राजनीतिक शिखरों को छू लिया हैं।  शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अपने राजनीतिक विरोधी चचेरे भाई और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के नजदीकी रिश्तेदार के नेतृत्व में वसूली होने के आरोप लगाऐ हैं। अकाली दल के प्रधान अनुसार इस गुंडा टैक्स को  जोजो टैक्स कहा जाना चाहिए। जोजो, मनप्रीत बादल के साले का नाम है।’’ 


अकाली नेता मुताबिक जोजो ही इस काम में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।  सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि रामपुरा फूल से विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़, फरीदकोट से विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों और एक अन्य स्थानीय कांग्रेसी नेता खुशबाज जटाना, ट्रांसपोर्टरों से मिलकर यह वसूली करते रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इन्होंने तलवंडी साबो से आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिन्दर कौर को भी शामिल कर लिया था। संपर्क करने पर उपरोक्त सभी नेताओं ने यह आरोप  बेबुनियाद बताए और  मांग की  कि इसकी  निष्पक्ष जांच करवाई जाए। 

 मनप्रीत सिंह बादल ने कहा,‘‘मेरे पर या मेरे परिवार के किसी सदस्य पर आरोप लगाने से पहले  सुखबीर अपने और मजीठिया पर लगे बेहद गंभीर आरोपों का जवाब दे। मेरे 24 साल के जनतक जीवन दौरान मेरे ऊपर सुखबीर बादल समेत कोई भी आरोप नहीं लगा सकता। मुझे लोगों ने परख कर चुन कर भेजा है।’’

 वहीं कुशलदीप ढिल्लों ने कहा‘‘मैं सुखबीर बादल को चुनौती देता हूं कि वह इन आरोपों को सिद्ध करे। यदि वह सिद्ध न कर सका तो वह राजनीति छोड़ जाए, नहीं तो मैं छोड़ जाऊंगा। सुखबीर हमें मालवे के उभरते नेताओं के तौर पर देख कर खतरा महसूस कर रहा है।’’

 बलजिन्दर कौर अनुसार ‘इन आरोपों  पर सिर्फ हंसा जा सकता है। मैं तो खुद वर्तमान और पिछली सरकार के समय दौरान गुंडा टैक्स की वसूली होने के इस काले कारोबार की गहरी जांच कराए जाने की मांग कर रही हूँ। यह जांच दोनों सरकारों के कार्यकाल में होनी चाहिए।
 
खुशबाज़ सिंह जटाणा ने कहा ‘‘मैं अपने पर लगे दोषों से हैरान हूं। मैं छोटा सा नेता हूं, जो राजनीति में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। मैं ऐसे झमेलो में क्यों फंसना चाहूंगा? 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!