पटियाला में सो रही बहनों के काटे बाल, अंधविश्वास में पड़े लोगों ने उठाया यह कदम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 11:19 AM

girls haircut in patiala

पिछले कई दिनों से उत्तरी भारत व पंजाब के कई इलाकों में महिलाओं के बाल काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

डकाला(नरिन्द्र): पिछले कई दिनों से उत्तरी भारत व पंजाब के कई इलाकों में महिलाओं के बाल काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पटियाला जिले के हलका समाना के डकाला क्षेत्र में पड़ते गांव चूहड़पुर में रात को सोते समय 2 लड़कियों की चोटी काटने का मामला सामने आया है। लड़कियों के परिवार वालों को घटना के बारे में सुबह होने पर पता चला। घटना के कारण नजदीक के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव चूहड़पुर के रहने वाले निर्मल सिंह पुत्र पूर्ण सिंह ने बताया  कि उनका परिवार रात को आंगन में सोया हुआ था और घर का मुख्य दरवाजा बंद था। उसकी लड़कियां रितु कौर (13) व सुखविन्द्र कौर (8) व लड़का बलजिन्द्र सिंह घर के अंदर कमरे में सोए हुए थे।
 

सवेरे जब उसकी पत्नी स्वर्णजीत कौर ने उठकर काम करना शुरू किया तो उसने देखा कि रितु कौर व सुखविन्द्र कौर दोनों की चोटी कटी हुई थी और वह जमीन पर पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंचे सरपंच सुरजीत सिंह ने फोन पर सारी घटना बारे सूचना पुलिस चौकी रामनगर को दी। 

 लोगों ने घर के दरवाजे पर टांगे नींबू 
बाल काटने की घटना के बाद इलाके में काफी दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना से बचने के लिए अंधविश्वास के रास्ते को चुन लिया है। डर के कारण कई लोग टोने टोटकों का सहारा ले रहे हैं। गांव चूहड़पुर व क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने अपने घरों के मुख्य गेट पर नींबू टांगने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यह सब किसी शैतानी शक्ति से हो रहा है और इसके उपाय करने के लिए नींबू टांगने जरूरी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!