Edited By Updated: 26 Mar, 2017 11:49 AM
आर.एस.एस. के वरिष्ठ नेता जगदीश गगनेजा के कातिलों को न पकड़ा जाना अकाली-भाजपा की नालायकी साबित हुर्इ है।
जालंधर(पाहवा): संघ के प्रांत सहसंघ चालक जगदीश गगनेजा की हत्या के मामले में उचित जांच न होने के लिए राज्य की पूर्व सरकार जिम्मेदार है। उक्त शब्दसंघ के पंजाब प्रांत प्रचार प्रमुख रामगोपाल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की यह बड़ी असफलता है, जिस कारण पहले तो स्व. गगनेजा पर हमला हुआ और बाद में उनके कातिल नहीं पकड़े जा सके। इसी कारण मामला सी.बी.आई. को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि संघ कैडर की पीड़ा को समझता है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल में रह रहे हिन्दुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके मानवाधिकारों व नागरिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह ममता बैनर्जी सरकार पर दबाव डालकर वहां राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाए। संघ के बढ़ रहे विश्वव्यापी स्वरूप व स्वीकार्यता का जिक्र करते हुए प्रांत के प्रचार प्रमुख ने कहा कि देश में साल 2009 से लेकर अब तक 20000 शाखाओं का विस्तार हुआ है। हिन्दू स्वयंसेवक संघ के नाम से विश्व के 36 देशों में 1205 शाखाएं चल रही हैं और 17 प्रचारक संघ के कार्य में लगे हैं। युवाओं का आकर्षण संघ के प्रति बढ़ा है और सोशल मीडिया के माध्यम से हर वर्ष 4 लाख लोगों के औसत के साथ अभी तक 12 लाख लोग संघ से जुड़ चुके हैं। संघ देश में 76814 विभिन्न सेवा प्रकल्प चला रहा है।
उन्होंने कहा कि जागरण पत्रिकाओं के माध्यम से वैचारिक रूप से संघ देश के 35 प्रतिशत उन गांवों तक पहुंच चुका है जहां संघ का प्रत्यक्ष कार्य नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि कोलकाता में ममता सरकार ने मोहन भागवत के कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन एक दिन पहले हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्यक्रम हुआ, जिसमें 2000 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी मौलवियों द्वारा ङ्क्षहसा को बढ़ावा देने वाले फतवे जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष ममता सरकार ने प्रदेश में दुर्गा पूजा पर इसलिए प्रतिबंध लगा दिया कि उस दिन मोहर्रम था और सरकार का कहना था कि दुर्गा की प्रतिमाओं से मुस्लिमों की भावनाएं आहत होती हैं।