Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 01:20 PM
पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने 2 वर्षों से आंख-मिचौली खेल रहे एक भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं।
कपूरथला (मल्होत्रा): पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने 2 वर्षों से आंख-मिचौली खेल रहे एक भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय अदालत ने 14 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार पी.ओ. स्टाफ के हवलदार गुरविन्द्र सिंह व मंगल सिंह ने किसी खास मुखबिर की सूचना के आधार पर पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज सुखजिन्द्र सिंह की देख-रेख में राहुल खुराना पुत्र लखविन्द्र पाल निवासी गांव डाला भुलत्थ को छापेमारी दौरान गिरफ्तार किया है।
एस.आई. सुखजिन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए उक्त आरोपी को थाना सुभानपुर की पुलिस ने अक्तूबर 2015 दौरान धारा-279/304-ए/427 आई.पी.सी. के तहत नामजद किया था। बाद में माननीय अदालत द्वारा आरोपी को भगौड़ा घोषित कर दिया गया था।