विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 01:43 PM

fraud case

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोपी 2 ट्रैवल एजैंटों को थाना सिटी नवांशहर की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

नवांशहर(त्रिपाठी): विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोपी 2 ट्रैवल एजैंटों को थाना सिटी नवांशहर की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर राजकुमार ने बताया कि एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशों तथा डी.एस.पी. मुख्त्यार राय के नेतृत्व में शरारती तत्वों तथा भगौड़े अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम तहत ए.एस.आई. परगट सिंह की पुलिस पार्टी ने धोखाधड़ी के आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ मंगी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी कल्याणपुर थाना लांबड़ा जिला जालंधर तथा बलवीर सिंह पुत्र रामदास निवासी डघाम जिला होशियापुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदेव सिंह के खिलाफ सुरजीत राम पुत्र तारू राम, भूपिन्द्र तथा मनप्रीत सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर 3.25 लाख रुपए की ठगी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। 

एक अन्य मामले में उक्त गुरदेव सिंह तथा बलवीर सिंह के खिलाफ मलेशिया भेजने के नाम पर 1.90 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की शिकायत भी दर्ज है।इंस्पैक्टर ने बताया कि गुरदेव सिंह पिछले 1 वर्ष से गिरफ्तारी से बचता आ रहा था। उक्त दोनों मामलों के अतिरिक्त उसके खिलाफ लड़ाई-झगड़े तथा धोखाधड़ी के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!