Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 09:38 AM
भारतीय सेना में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में थाना मेहता की पुलिस ने रजवंत कौर निवासी ऊदोनंगल, लखविन्द्र कौर, जसबीर कौर व मेजर सिंह निवासी चोने के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
अमृतसर(संजीव): भारतीय सेना में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में थाना मेहता की पुलिस ने रजवंत कौर निवासी ऊदोनंगल, लखविन्द्र कौर, जसबीर कौर व मेजर सिंह निवासी चोने के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
मनप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उसे भारतीय सेना में भर्ती करवाने का झांसा दिया और उससे 4.50 लाख रुपए की राशि ऐंठ ली। न तो आरोपियों ने उसे सेना में भर्ती करवाया और न ही उसके पैसे वापिस लौटाए। पुलिस ने दर्ज मामले में आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है।