Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Aug, 2017 05:27 PM
मिल्लरगंज के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से गत 4 जुलाई की रात को 1.15 लाख रुपए निकल गए, जबकि ए.टी.एम. कार्ड उसके पास था। थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस ने जांच कर बरनाला के बैंक मुलाजिम तारा सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज...
लुधियाना (ऋषि): मिल्लरगंज के रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से गत 4 जुलाई की रात को 1.15 लाख रुपए निकल गए, जबकि ए.टी.एम. कार्ड उसके पास था। थाना डिवीजन नं. 8 की पुलिस ने जांच कर बरनाला के बैंक मुलाजिम तारा सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी पवन कुमार के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से 4 जुलाई रात 11.50 से 12.10 बजे के बीच 1 लाख 15 हजार रुपए ए.टी.एम. के माध्यम से निकल गए, जबकि ए.टी.एम. कार्ड उसके पास था। सुबह बैंक जाकर पता चला कि 70 हजार रुपए ए.टी.एम. बूथ से जबकि अन्य 45 हजार रुपए तारा सिंह नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए हैं, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी।