Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 01:34 PM
थाना सिटी पुलिस रूपनगर ने पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
रूपनगर (विजय): थाना सिटी पुलिस रूपनगर ने पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।शिकायतकत्र्ता मनदीप सिंह पुत्र मलागर सिंह गांव रैल माजरा मौजूदा निवासी गार्डन कालोनी मकान नंबर 51 रूपनगर ने बताया कि आरोपियों ने उसके लड़के को पुलिस में भर्ती करवाने के लिए 3,55,000 रुपए की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ङ्क्षछदरपाल सिंह पुत्र दरबारा सिंह, राजवीर सिंह पुत्र ङ्क्षछदरपाल सिंह व संजय सिंह पुत्र ङ्क्षछदरपाल निवासी गांव खीरनियां, जिला लुधियाना के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज : थाना सिंह भगवंतपुर की पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। शिकायतकत्र्ता मग्घर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी बहरामपुर जमींदारा ने बताया कि उसके गांव का केहर सिंह अपने साइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि उसे अज्ञात ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया
गया।