Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jul, 2017 12:36 PM
सराभा नगर के रहने वाले डाक्टर बलवंत सिंह के खाते से साइबर क्राइम करने वालों ने इंटरनैट बैंकिंग के जरिए 3.94 लाख रुपए निकलवा
लुधियाना (ऋषि): सराभा नगर के रहने वाले डाक्टर बलवंत सिंह के खाते से साइबर क्राइम करने वालों ने इंटरनैट बैंकिंग के जरिए 3.94 लाख रुपए निकलवा लिए। इस मामले में थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गत 21 फरवरी को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसका फिरोज गांधी मार्कीट स्थित एक प्राइवेट बैंक में खाता है।
गत 16 फरवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से एक-एक कर 1 लाख, 47 हजार, 90 हजार, 1 लाख, 10 हजार विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए और 50 हजार रुपए भी निकलवा लिए। इनमें से एक खाता बेंगलूर का निकला। धोखाधड़ी होने के बारे में उसे मोबाइल पर मैसेज आने पर पता चला जिसके बाद पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी गई।