Edited By Updated: 10 Dec, 2016 07:30 PM
संगरूर जिले में नकली नोट छापने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।.....
चंडीगढ़: संगरूर जिले में नकली नोट छापने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीतपाल सिंह ने शनिवार यहां बताया कि जिले के भवानीगढ़ क्षेत्र से नोट छापने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर उनके कब्जे नकली मुद्रा बरामद की।
आरोपियों के पास से एक पिं्रटर, स्कैनर, डैस्कटॉप, कम्पयूटर और कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरभजन दास, जसबीर सिंह, जयदेव और भगवान दास के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी नकली नोट छाप कर संगरूर के ही छह लोगों को आपूर्ति करते थे।