हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर कोहरे ने गिराई दृश्यता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 05:47 PM

fog reduced visibility at many places in haryana and punjab

पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर आज कोहरे ने दृश्यता को कम किया। वहीं अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के ऊपर दर्ज किया गया। ....

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर आज कोहरे ने दृश्यता को कम किया। वहीं अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के ऊपर दर्ज किया गया। 

 

यहां मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ सहित अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, हिसार, करनाल, भिवानी और अन्य स्थानों पर कोहरे की वजह से दृश्यता में गिरावट दर्ज की गई। कई स्थानों पर कम ²श्यता की वजह से जन जीवन भी प्रभावित हुआ। 

 

चंडीगढ़ में न्यूनतम पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहते हुए 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। करनाल में तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहते हुए 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


नारनौल में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में सबसे सर्द रात रही और यहां तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!