ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों और स्टेशन पर घूम रहे अवैध वैंडरों को किया जुर्माना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Dec, 2017 10:42 AM

firozpur railway board

फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल कमॢशयल मैनेजर (सीनियर डी.सी.एम.) मोनू लूथरा ने रविवार सुबह सिटी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। छुट्टी वाले दिन सीनियर डी.सी.एम. के आने से स्टेशन पर कमर्शियल विभाग के कर्मचारियों व स्टालों पर काम करने वाले वैंडरों में...

जालंधर(गुलशन): फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल कमॢशयल मैनेजर (सीनियर डी.सी.एम.) मोनू लूथरा ने रविवार सुबह सिटी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। छुट्टी वाले दिन सीनियर डी.सी.एम. के आने से स्टेशन पर कमर्शियल विभाग के कर्मचारियों व स्टालों पर काम करने वाले वैंडरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने ट्रेनों में बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों व स्टेशन पर घूम रहे अवैध वैंडरों को भी जुर्माना किया। 

मोनू लूथरा ने स्टेशन पर आते ही सबसे पहले रिजर्वेशन केंद्र, बुकिंग ऑफिस, पार्सल विभाग और खाद्य पदार्थों के स्टालों पर चैकिंग की। सीनियर डी.सी.एम. ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जालंधर सिटी स्टेशन के स्टालों पर अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं। वह स्पैशल इसे चैक करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग सभी स्थलों पर अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं लेकिन फिर भी वैंडरों को इसे चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आपात स्थिति में इनका इस्तेमाल किया जा सके। 

इसके बाद उन्होंने अजमेर-अमृतसर एक्सप्रैस व अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रैस ट्रेनों में भी चैकिंग की। चैकिंग दौरान उन्होंने 20 यात्रियों को बिना टिकट सफर करते हुए पकड़ा, जिनसे करीब 8 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 7 अवैध वैंडरों को भी काबू किया, जिनसे 2940 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर उनके साथ सी.एम.आई. विक्रांत कुमार, सी.एम.आई. आई.टी. गुलाबचंद, सी.एम.आई. वीरेंद्र कुमार व टी.टी.ई. दानिश भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!