Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 10:12 AM
पुलिस ने कुछ दिन पहले बी.एस.एफ. की तरफ से चैक पोस्ट मबोकी से अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्रॉस करते हुए गिरफ्तार किए गए बंगलादेशी
फिरोजपुर(मनदीप, जैन, आनंद): पुलिस ने कुछ दिन पहले बी.एस.एफ. की तरफ से चैक पोस्ट मबोकी से अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्रॉस करते हुए गिरफ्तार किए गए बंगलादेशी नागरिक के खिलाफ थाना ममदोट में मामला दर्ज किया गया है।
थाना ममदोट के सहायक इंस्पैक्टर मेजर सिंह ने बताया कि बी.एस.एफ. ने कुछ दिन पहले रुबल निवासी जसबर (बंगलादेश) को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बार्डर क्रॉस करते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपी को 109 सी.आर.पी.सी. के तहत बंद करके माननीय एस.डी.एम. फिरोजपुर के समक्ष पेश करने के बाद उसको ज्यूडीशियल रिमांड पर सैंट्रल जेल फिरोजपुर भेजा गया था। मेजर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में एस.डी.एम. फिरोजपुर ने आरोपी को डिस्चार्ज करके फिर से पूछताछ के लिए मुख्य अधिकारी थाना ममदोट के हवाले किया है।