Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Sep, 2017 10:24 AM
निहंगा वाली छावनी नजदीक सीवरेज में कुछ माह का भ्रूण (लड़का) मिलने के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार सीवरेज विभाग के सफाई कर्मचारियों द्वारा श्री दरबार साहिब के गेट नं. 6 के सामने सीवरेज की सफाई की जा रही थी।
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): निहंगा वाली छावनी नजदीक सीवरेज में कुछ माह का भ्रूण (लड़का) मिलने के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार सीवरेज विभाग के सफाई कर्मचारियों द्वारा श्री दरबार साहिब के गेट नं. 6 के सामने सीवरेज की सफाई की जा रही थी।
इसी दौरान छावनी के सामने सीवरेज में से गार निकालते समय उसमें से कुछ माह का भ्रूण निकला, जिसे विभाग वालों ने निकालकर गंदगी के ढेर पर रख दिया परंतु किसी ने भी पुलिस या सिविल अस्पताल को जानकारी नहीं दी। जब वहां मौजूद दुकानदार बलजीत सिंह ने थाना सिटी में इसकी सूचना दी, जिसके बाद थाना सिटी के ए.एस.आई. अमरजीत सिंह, हैड कांस्टेबल बलवंत सिंह व सिपाही अजयपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर भ्रूूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। जहां डाक्टरों की टीम ने उसे मोर्चरी में रख दिया। डा. वंदना बांसल के अनुसार पुलिस रिपोर्ट के बाद डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।