Edited By Updated: 26 Mar, 2017 02:56 PM
थाना भुलत्थ की पुलिस ने 4 ग्राम हैरोइन सहित महिला को काबू करने में सफलता हासिल की है।
भुलत्थ(रजिन्द्र): थाना भुलत्थ की पुलिस ने 4 ग्राम हैरोइन सहित महिला को काबू करने में सफलता हासिल की है। डी.एस.पी. भुलत्थ डा. नवनीत सिंह माहल ने बताया कि थाना भुलत्थ के एस.एच.ओ. जरनैल सिंह की अध्यक्षता में गत शाम ए.एस.आई. अमरीक सिंह पुलिस पार्टी सहित भुलत्थ से करतारपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी बस स्टैंड के पास पहुंची तो वहां खड़ी एक महिला पुलिस से घबराकर एक तरफ खिसकने लगी।
पुलिस पार्टी ने उक्त महिला को काबू कर लिया जिसकी पहचान जागीर कौर उर्फ बिल्लो पत्नी किशन सिंह निवासी लक्खन खोले थाना सुभानपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उससे 4 ग्राम हैरोइन बरामद हुई जिसके विरुद्ध थाना भुलत्थ में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।