फाजिल्का का जवान असम में आतंकी हमले में शहीद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 02:55 PM

पंजाब के फाजिल्का का जवान असम आंतकवादी हमले में शहीद हो गया। शहीद अमरसेर सिंह गिल की मौत की खबर से पूरे...

फाजिल्का(नागपाल): फाजिल्का उपमंडल के गांव जोड़की अंधेवाली वासी सेना में सिपाही अमरसीर सिंह के असम में आतंकी हमले में शहीद होने का समाचार है। अमरसीर सिंह के पिता सुखमंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें कल फोन मिला था कि अमरसीर सिंह असम में शहीद हो गया है। सुखमंद्र सिंह जो चरवाहे का कार्य करते हैं, ने बताया कि उन्हें अभी तक यह डिटेल नहीं मिली है कि उनका बेटा कहां शहीद हुआ है। 

13 सिक्खली रैजीमैंट में बतौर सिपाही कार्यरत अमरसीर सिंह का विवाह करीब 5 वर्ष पूर्व हुआ था तथा उसकी 4 वर्ष तथा 3 महीने की दो बेटियां हैं। जानकारी के अनुसार अमरसीर सिंह के 2 भाइयों में से एक भाई की बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है तथा अब उसका एक भाई व एक बहन है। 

फाजिल्का के तहसीलदार दर्शन सिंह ने बताया कि अमरसीर सिंह आतंकी हमले में शहीद हुआ है तथा बताया जाता है कि उसे पहाड़ी से घात लगाकर गोली मार कर शहीद किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा संबंधित पोस्ट से संपर्क करने पर बताया गया कि अमरसीर सिंह का शव कल नई दिल्ली पहुंचेगा, जहां से आगे सड़क मार्ग द्वारा फाजिल्का लाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!