किसानों ने डी.सी. दफ्तर समक्ष दिया धरना, रखी ये मांगे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Aug, 2017 01:49 PM

farmers reject  partial  waiver  plan major stir

पंजाब की चार किसान संगठनों द्वारा पंजाब किसान संगठन के नेतृत्व में डी.सी. दफ्तर संगरूर समक्ष धरना दिया गया। इस दौरान संरक्षक गुरजीत सिंह फतेहगढ़

संगरूर: पंजाब की चार किसान संगठनों द्वारा पंजाब किसान संगठन के नेतृत्व में डी.सी. दफ्तर संगरूर समक्ष धरना दिया गया। इस दौरान संरक्षक गुरजीत सिंह फतेहगढ़ ने केन्द्र व पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि यदि किसानों से किए वायदे पूरे नहीं किए गए तो 9 से 15 अगस्त तक जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में हजारों गिरफ्तारियां देकर सरकारों को वायदे पूरे करने को मजबूर किया जाएगा।

हर रोज किसान कर रहे हैं आत्महत्या
धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन सिधूपूर के जिला प्रधान बिक्रमजीत सिंह लोगोंवाल ने कहा कि चुनावों से पहले कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पूरे राज्य में किसानों का कर्जा माफी का वादा किया था लेकिन सरकार के गठन के बाद केवल फसल ऋण को माफ करने की घोषणा करके धोखा दिया है। कर्ज के बोझ नीचे दबे किसान हर रोज आत्महत्या कर रहे है पर सरकार ने ना तो किसानों का खर्चा माफ किया है और ना ही अत्महत्या रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए है।  

कृषि की को जी.एस.टी. से बाहर रखा जाए
नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कि किसान का कर्जा खत्म किया जाए, कृषि लागत वस्तुओं को जी.एस.टी. से बाहर रखा जाए, बेसहारा पशुओं का प्रबंध व संभाल तय की जाए व सभी फसलों की सरकारी खरीद यकीनी बनाई जाए। इस मौके पर विक्रमजीत सिंह, गुरबख्शीश सिंह, बलजीत जौलियां, रणजीत सिंह, भगवान सिंह, जसवीर सिंह, कश्मीर सिंह, बारा सिंह व रण सिंह ने धरने को संबोधित किया।इस दौरान एक मांग पत्र डीसी को प्रधानमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री को भेजने के लिए सौंपा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!