Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 04:48 PM
मांगों को लेकर संघर्षशील मंड हुसैनपुर बूले के किसानों का धरना 10वें दिन भी जारी रहा।
सुल्तानपुर लोधी(धीर): मांगों को लेकर संघर्षशील मंड हुसैनपुर बूले के किसानों का धरना 10वें दिन भी जारी रहा।
किसान संघर्ष कमेटी के प्रदेश कन्वीनर कंवलजीत सिंह पन्नू, भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां, बी.के.यू. एकता के अध्यक्ष बूटा सिंह, किरती किसान यूनियन अध्यक्ष निरभय सिंह, आजाद किसान संघर्ष कमेटी अध्यक्ष हरजिन्द्र सिंह टांडा, क्रांतिकारी भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल, क्रांतिकारी यूनियन पंजाब के अध्यक्ष शिन्द्रपाल सिंह नत्थूवाल ने मंड हुसैनपुर बूले के किसानों की हिमायत करते हुए कहा कि किसान जत्थेबंदियां किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों का उजाड़ा किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा लगाया धान किसान ही काटेंगे व उनके साथ किसी प्रकार की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को किसान जत्थेबंदियों की मुख्यमंत्री पंजाब से मीटिंग हो रही है जिसमें इन किसानों का मसला उठाया जाएगा एवं किसानों को इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।