किसानों ने किया बैंक का घेराव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 01:50 PM

farmer protest

डिफाल्टर किसानों को बैंक अधिकारियों द्वारा परेशान करने के रोष स्वरूप भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के ब्लाक प्रधान बलविन्द्र शर्मा के

मानसा (मित्तल): डिफाल्टर किसानों को बैंक अधिकारियों द्वारा परेशान करने के रोष स्वरूप भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के ब्लाक प्रधान बलविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने बाजार में से रोष प्रदर्शन करसैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का घेराव किया। किसानों ने बैंक समक्ष सरकार व बैंक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता महेंद्र सिंह भैनीबाघा ने कहा कि जिन किसानों ने बैंक से कर्ज लिया हुआ है, उन किसानों की बुरी हालत होने के कारण कर्ज वापस नहीं किया गया। किसानों को बैंक की तरफ से अदालती नोटिस भेजे जा रहे हैं। किसान नेताओं ने दोष लगाया कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने चुनावी वायदे अनुसार किसानों का कर्ज माफ करने की बात की थी परन्तु अब सरकार किसानों का कर्ज माफ करने से भाग रही है, इस कारण किसानों में रोष पैदा हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!