Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 01:03 PM
सी.आई.ए.-2 ने जाली करंसी तैयार कर सप्लाई करने वाले 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, दूसरा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
भटिंडा(विजय): सी.आई.ए.-2 ने जाली करंसी तैयार कर सप्लाई करने वाले 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, दूसरा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रणजीत सिंह (27) निवासी भूंदड घर में जाली करंसी तैयार करता है। इसमें मनप्रीत सिंह निवासी मानसा कलां उक्त तैयार की जाली करंसी को आगे सही करंसी बताकर बेचने का काम करता है। शनिवार को सी.आई.ए.-2 के इंचार्ज तरजिंद्र सिंह ने योजना के तहत एस.आई. गुरिंद्र सिंह को जाली करंसी लेने के लिए रणजीत सिंह के पास दुकान पर भेजा गया। रणजीत सिंह द्वारा गुरिंद्र सिंह को जाली करंसी चलाने की कोशिश की तो पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया परन्तु मनप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया। आरोपी से 2,000 रुपए के 55 नोट (1,15, 600) रुपए की जाली करंसी बरामद की है। आरोपी की निशानदेही पर उसके ठिकाने से कलर प्रिंटर भी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों पर थाना मौड़ में विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर रणजीत सिंह का पुलिस रिमांड ले पूछताछ की जा रही है।