Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 05:44 PM
स्वास्थ्य के नाम पर पंजाब की जनता से खिलवाड़ किया जा रहा है।2011 और 2016 के बीच पंजाब और हरियाणा में सरकारी अस्पतालों में कई गर्भवती महिलाओं और बच्चों को एक्सपायरी दवाइयां दी गईं।
चंडीगढ़:स्वास्थ्य के नाम पर पंजाब की जनता से खिलवाड़ किया जा रहा है।2011 और 2016 के बीच पंजाब और हरियाणा में सरकारी अस्पतालों में कई गर्भवती महिलाओं और बच्चों को एक्सपायरी दवाइयां दी गईं।यह आश्चर्यजनक तथ्य राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रजनन और बाल स्वास्थ्य के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सी.ए.जी.) द्वारा 2011-2016 तक किए गए सर्वे में सामने आए हैं।
दावाओं की निर्धारित गुणवत्ता तथा समाप्ति अवधि जांचे बिना इन्हें मरीजों को दिया गया । यह सर्वे असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 12 अन्य राज्यों में किया गया।रिपोर्ट में बताया गया कि पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं की काफी कमी है। उक्त रिपोर्ट 21 जुलाई को संसद में पेश की गई।