Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 11:03 AM
फगवाड़ा शहर के अधीन आते गांव नंगल मझा में एक प्रवासी मजदूर द्वारा अपने ही साथी मजदूर का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया।
फगवाड़ा(जलोटा): फगवाड़ा शहर के अधीन आते गांव नंगल मझा में एक प्रवासी मजदूर द्वारा अपने ही साथी मजदूर का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इतना ही नहीं आरोपी कत्ल करने के बाद लाश को घसीट कर दूर खेतों में ले गया जहां जाकर उसने अपने खून से लथपथ कपड़े बदले तथा अपनी पत्नी ओर बेटी संग फरार हो गया। मृतक की पहचान ब्रिशराम उर्फ विजय के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच अगली करवाई शुरू कर दी है।