दुर्गेश पाठक व अशोक नागलिया को 2 जून को डी.एस.पी. के समक्ष होंगे पेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2017 02:38 PM

durgesh pathak and ashok naglia will go to dsp on june 2

डी.एस.पी. सिटी सुखविन्द्र सिंह की तरफ से आम आदमी पार्टी के 2 वरिष्ठ नेताओं दुर्गेश पाठक व अशोक नागलिया को 2 जून को जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स में स्थित अपने कार्यालय में पेश होने के लिए सम्मन भेजे गए हैं।

होशियारपुर (अश्विनी): डी.एस.पी. सिटी सुखविन्द्र सिंह की तरफ से आम आदमी पार्टी के 2 वरिष्ठ नेताओं दुर्गेश पाठक व अशोक नागलिया को 2 जून को जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स में स्थित अपने कार्यालय में पेश होने के लिए सम्मन भेजे गए हैं।श्री सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के एन.आर.आई. विंग के एक पूर्व नेता वरिन्द्र सिंह परिहार की तरफ से एस.एस.पी. हरचरन सिंह भुल्लर को यह शिकायत की गई थी कि पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने का झांसा देकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दुर्गेश पाठक व अशोक नागलिया ने कथित तौर पर उनकी 60 लाख रुपए की राशि खर्च करवा दी थी। श्री परिहार ने कहा था कि उन्होंने यह राशि 67 लाख रुपए में अपनी जमीन बेच कर खर्च की थी।

एस.एस.पी. श्री भुल्लर ने इस शिकायत की जांच के लिए डी.एस.पी. सिटी को तैनात किया था। डी.एस.पी. की तरफ से जांच हेतु इससे पूर्व 2 बार पाठक व नागलिया को उनके कार्यालय में पेश होने संबंधी परवाने भेजे गए थे। दोनों नेता दोनों बार ही डी.एस.पी. कार्यालय में नहीं पहुंचे थे। डी.एस.पी. सुखविन्द्र सिंह ने आज बताया कि अगर दोनों नेता तीसरी बार भी पेश न हुए तो आम आदमी पार्टी के मुख्यालय को सूचना देने के उपरांत शिकायतकर्ता के बयान लेकर एक पक्षीय कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!