पिस्तौल, कारतूस व पाकिस्तानी सिम सहित तस्कर गिरफ्तार

Edited By Updated: 25 May, 2017 12:50 PM

drug supply gangs arrested heavy drug addiction

सी.अाई.ए.के स्टाफ देहाती के अाज उस समय बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने 890 ग्राम नशीला पाऊडर, 30 ग्राम हैरोइन,8320 नशीले कैप्सूल,120 नशीली गोलियां ,1 पिस्टल 315 बोर, 2 जिंदा रौंद 1 मोबाइल, 1 सिम पाकिस्तानी ,2 मोटरसाइकिल सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया।

जालंधर (प्रीत) : जालंधर देहात के एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डी.एस.पी. सुरेन्द्र मोहन के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह व ए.एस.आई. अजीत सिंह ने गांव अम्बगढ़ के निकट नाकाबंदी के दौरान तस्कर गुरसेवक सिंह उर्फ लाला पुत्र जगीर सिंह वासी भूसे, तरनतारन को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मौके पर पुलिस टीम ने 30 ग्राम हैरोइन, 500 ग्राम नशीला पाऊडर, एक पिस्तौल 315 बोर, 2 कारतूस तथा पाकिस्तान का एक सिम कार्ड बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी गुरसेवक सिंह से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे हैरोइन तथा पाकिस्तान का सिम कार्ड कुख्यात तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ड्रग का धंधा करने वाले माफिया से सम्पर्क रखने वाले सतनाम सिंह पुत्र परगट सिंह वासी तरनतारन ने दिया था। वह सतनाम सिंह के लिए काम कर रहा था। सतनाम सिंह से हैरोइन लेकर वह परचून में सप्लाई करता था। आरोपी गुरसेवक के खिलाफ विभिन्न थानों में तस्करी के 4 तथा सतनाम सिंह के खिलाफ जालंधर व तरनतारन में आपराधिक केस दर्ज हैं। सतनाम सिंह की तलाश की जा रही है।

 

ईराक में सैटल न होने पर वापस आकर बेच रहा था नशा; गिरफ्तार

सी.आई.ए. स्टाफ-1 के ए.एस.ई. विपन कुमार ने गांव काहलवां के निकट नाकाबंदी के दौरान पिं्रस पुत्र अवतार सिंह वासी अमृतसर को गिरफ्तार कर उसके पास से 155 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी तस्करी के केस दर्ज हंै। एस.एस.पी. ने बताया कि आरोपी साल 2012 में ईराक गया था, लेकिन सैटल न होने के कारण साल 2015 में वापस आ गया। वह माता मनजीत कौर वासी नारायणगढ़ से 2600 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से नशीला पाऊडर लेकर 3000 रुपए प्रति ग्राम नशेडिय़ों में बेच रहा था। 


 

4 हजार नशीले कैप्सूल, 120 नशीली गोलियां बरामद
सी.आई.ए. स्टाफ-2 के इंस्पैक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में ए.एस.आई. हरजीत सिंह ने गांव चौमो पुली आदमपुर के निकट नाकाबंदी के दौरान लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्की पुत्र मिलखा सिंह वासी खुर्दपुर, आदमपुर को गिरफ्तार करके उसके पास से 4 हजार नशीले कैप्सूल, 120 नशीली गोलियां बरामद की। आरोपी पिछले कई सालों से खुद भी नशा करता है और आगे सप्लाई भी करता है।

 

4320 नशीले कैप्सूल, 100 ग्राम नशीला पाऊडर सहित गिरफ्तार 
एस.एस.पी. भुल्लर ने बताया कि थाना करतारपुर के की पुलिस ने डी.एस.पी. सर्बजीत सिंह राए के नेतृत्व में आरोपी गुरमुख सिंह उर्फ गौखल पुत्र कमलजीत सिंह वासी किशनपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 4320 नशीले कैप्सूल, 100 ग्राम नशीला पाऊडर बारमद किया। आरोपी गुरमुख सिंह पहले बस्तीबावा खेल इलाके में बिना लाइसैंस के ही मैडीसन शॉप चलाता था। दुकान बन्द होने के पश्चात इसने नशीली दवाइयां बेचनी शुरू कर दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!