Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 04:43 PM
दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को पीटकर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। घायल महिला को मायके वालों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया हैं।
गुरदासपुर(दीपक): दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को पीटकर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। घायल महिला को मायके वालों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया हैं।
अस्पताल में उपचाराधीन महिला कंवलजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 2012 में गुरमीत सिंह के साथ हुई थी। वह सी.आर.पी.एफ में अजमेहर में नौकरी करता है। उनका साढ़े 3 वर्ष का एक बेटा है। उसका पति दहेज की मांग को लेकर अक्सर उससे मारपीट करता था।
गत दिवस ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसने अपने मायके परिवार को सम्पर्क जिन्होंने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उसने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है।